वित्तीय विवरण (Financial Statement)
वित्तीय विवरण (Financial Statement) व्यवसाय में होने वाले लेन-देनों का अभिलेखन करना आवश्यक होता है। इन्हीं लेखों से वित्तीय विवरण तैयार किये जाते हैं। वित्तीय विवरणों से व्यवसाय की स्थिति स्पष्ट होती है। वित्तीय विवरण प्रबन्धन, कर्मचारियों, सरकार तथा अन्य पक्षों के लिये भी महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्रदान करते हैं। ✓ वित्तीय विवरण का आशय एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Financial Statement) वित्तीय सूचनाओं की जानकारी प्रदान करने वाले विवरण पत्र को ही वित्तीय विवरण पत्र कहते हैं। दूसरे शब्दों में, वित्तीय विवरण से आशय ऐसे प्रलेखों से है जो वित्तीय सूचनाओं को आन्तरिक तथा बाहरी पक्षों को प्रदान करते हैं। वित्तीय विवरण को वित्तीय प्रतिवेदन या वार्षिक रिपोर्ट भी कहते हैं। इसमें आर्थिक चिट्ठा, लाभ-हानि खाता, रोकड़ प्रवाह विवरण आदि शामिल होते हैं। रॉबर्ट एन. एन्थोनी के अनुसार, "वित्तीय विवरण प्रस्तुत की जाने वाली वार्षिक अन्तरिम रिपोर्ट जो व्यवसाय के जीवन के एक खण्ड की, जो एक वर्ष की अवधि होती है प्रतिबिम्बित करती है।" जान एन. मेयर के अनुसार, “वित्तीय विवरण एक व्यवसाय के खातों ...