व्यापार मे सफलता प्राप्त करने के कुछ महत्वपूर्ण तत्व (Some important elements of success in business)

व्यापार मे सफलता प्राप्त करने के कुछ महत्वपूर्ण तत्व
(Some important elements of success in business)
या

व्यावसायिक सफलता के आवश्यक तत्व 
(Essential Elements of Business Success)
व्यापार में सफल होने के लिए, यहां पर कुछ तत्वों का उल्लेख किया जा रहा हैं। प्रत्येक तत्व केवल महत्वपूर्ण हैं लेकिन जब वे एक साथ काम करते हैं, तो ये प्रभाव बहुत ही मजबूत हो जाते हैं। इन महत्वपूर्ण तत्वों के साथ व्यापार करने से बाजारों में सफल होने की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। ये तत्व निम्नलिखित है :- 

(1) लक्ष्य का निर्धारण (Determination of Objectives) - व्यावसायिक सफलता का सबसे पहला तत्त्व लक्ष्य निर्धारित करना है। जब तक व्यवसायी यह निश्चित नहीं करेगा कि उसे किस लक्ष्य को प्राप्त करना है तब तक न तो वह स्वयं सही दिशा में कार्य कर सकेगा और न ही अपने कर्मचारियों आदि को लक्ष्य से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दे सकेगा। अतः व्यावसायिक सफलता के लिए लक्ष्य का निर्धारण अत्यन्त आवश्यक है।

(2) वित्तीय व्यवस्था (Financial Arrangements) - व्यापार में स्थायी सम्पत्तियों के क्रय, कच्चे माल के क्रय कर्मचारियों को वेतन आदि का भुगतान करने आदि के लिए विभिन्न प्रकार की पूँजियों की आवश्यकता होती है। इन सबकी पूर्ति किन-किन स्रोतों से की जायेगी इस सम्बन्ध में व्यापारी को योजना बनाकर ही कार्य करने पर व्यापार में अपेक्षित सफलता प्राप्त हो सकती है।

(3) उपयुक्त संगठन एवं नियोजन (Proper Organisation and Planning) - व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यापारी को उचित नियोजन करना चाहिए। माल का क्रय, विक्रय आदि के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश देना, योग्य कर्मचारियों की नियुक्ति करना, कार्यालय की साजवट, व्यवसाय के स्वामित्व का स्वरूप आदि निश्चित कर लेना चाहिए।

(4) व्यापार का स्थान तथा आकार (Location and Size of Business) - व्यापार में सफलता प्राप्ति के लिए उचित स्थान का होना अत्यन्त आवश्यक है। व्यापार की आवश्यकता एवं ग्राहकों आदि को सुविधा का पर्याप्त ध्यान रखकर ही व्यापार की स्थापना उपयुक्त स्थान पर करनी चाहिए। साथ ही व्यापार के आकार पर भी विचार कर लेना आवश्यक है।

 (5) शोच की सुविधाएँ (Research Facilitics) - वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में वही व्यापार सफल हो सकता है जो कम मूल्य पर अच्छी से अच्छी वस्तु ग्राहकों को उपलब्ध करा सके। इसके लिए निर्माण, विक्रय आदि से सम्बन्धित शोष-कार्य की व्यवस्था करना भी एक सफल व्यापारी के लिए बहुत आवश्यक है।

(6) कुशल नेतृत्व (Efficient Lcadership)– एक व्यावसायिक संस्था के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुशल प्रबन्ध बहुत आवश्यक होता है। यह तभी सम्भव है जब संगठन का नेतृत्व कुशल हो। इसलिए कुशल नेतृत्व के लिए अनेक प्रकार के गुणों का होना बहुत आवश्यक है। जैसे- शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता, व्यावसायिक नैतिकता, दूरदर्शिता, दृढ़वा, साहस आदि।

(7) व्यूह-रचना (Strategy) - आज के गला-काट प्रतिस्पर्धा के युग में व्यावसायिक सफलता प्राप्त करना 'लोहे के चने चबाने के समान है। अपने प्रतिद्वन्द्रियों की योजनाओं को ध्यान में रखकर व्यूह-रचना एवं मोर्चाबन्दी करना अत्यन्त आवश्यक है।

Thank you for reading this article 😊😊

Comments

Popular posts from this blog

Youtube Thumbanil Downloader

एकाकी व्यवसाय (Sole Trade)

व्यावसायिक संगठन के स्वरूप ( Form of Business Organisation )