अपना खुद का व्यवसाय कैसे शुरू करें ( How to start own Business )
अपने खुद के व्यवसाय को शुरू कैसे करें
( How to start own Business )
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो 9 से 6 बजे तक की नौकरी करने के बजाय अपना खुद का व्यवसाय (Business) करना चाहते हैं। अगर आप भी खुद का बॉस बनना चाहते है तो ये ब्लॉग (Blog) आप के लिए ही हैं। कोई भी बिज़नेस छोटा या बड़ा नही होता। बिज़नेस करने के लिए के लिए बड़ी लागन और मेहनत की आवश्यकता होती है। बिज़नेस दुनिया में हर कोई करता हैं लेकिन उसी बिज़नेस को सफल करना और शुरू किए गए छोटे से बिजनेस को बड़ा बनाना ही सफल बिजनेसमैन की पहचान है। उदाहरण के लिए धीरूबाई अंबानी, एमबीए चायवाला प्रफुल्ल बिल्लौरे। बिजनेस को शुरू कैसे किया जाए इसका सही ज्ञान न होने के कारण व्यापारियों को घाटा हो जाता हैं। अगर आप भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और एक अच्छे व्यापारी बनना चाहते हैं तो हम आपको इस ब्लॉग के जरिए कुछ प्रमुख तरीके बताने जा रहे हैं। ये तरीके इसप्रकार हैं -
✓ बिज़नेस आईडियाज खोजें - व्यवसाय शुरू करने से पहले एक आइडिया खोजे जिसके अनुसार आप व्यवसाय को शुरू करेंगे। आइडिया खोजने के बाद आप उस आइडिया को लिख ले जिसमें आपके व्यवसाय से संबंधित सभी बातों का उल्लेख हो। आप बिजनेस प्लान के लिए किसी भी प्रोफेशनल कंसलटेंट की मदद ले सकते हैं और एक अच्छा साथ ही बेहतरीन प्लान बना सकते हैं।
✓ व्यवसाय का स्थान चुनें - अब इसके बाद यह तय कर ले कि आपका व्यवसाय किस स्थान पर होगा। एक नए व्यापारी के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव बहुत ही आवश्यक तथा महत्वपूर्ण समस्या है। व्यावसायिक स्थल का चुनाव व्यापार की प्रकृति के ऊपर निर्भर करता हैं। किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए एक अच्छे स्थान की जरूरत होती हैं क्योंकि कोई भी बिजनेस, प्रोडक्ट या सर्विस तभी अच्छी चल पाती है जब वह एक अच्छे स्थान पर हो।
✓ प्रारंभिक अनुसंधान - प्रारंभिक अनुसंधान से आशय व्यापार संबंधित उपलब्ध सुविधाओं तथा सुअवसारों से होता हैं। इस संबंध में आपको यह देखना चाहिए कि आपके द्वारा चुने हुए व्यापार में प्रतिस्पर्धा तो नही हैं, यदि प्रतिस्पर्धा हैं तो क्या आप उसका सामना सफलतापूर्वक कर सकते हैं, व्यापार का विस्तार किस सीमा तक किया जा सकता हैं, व्यापार की कार्य क्षमता और उत्पादन में किस प्रकार वृद्धि की जा सकती हैं इत्यादि।
✓ बिजनेस मॉडल - बिजनेस मॉडल से आशय व्यवसाय के सफल संचालन के लिए एक योजना, राजस्व के स्त्रोतों की पहचान, इच्छित ग्राहक आधार, उत्पाद और वित्तपोषण आदि के विवरण से हैं। बिजनेस मॉडल में इस बात की यह स्पष्टता जानकारी प्राप्त होती है कि एक कंपनी कैसे पैसा बनाती हैं।
✓ टीम बनाये - किसी भी काम को सही से करने के लिए एक अच्छी एवं मेहनती टीम की आवश्यकता होती हैं क्योंकि अकेला व्यक्ति बहुत कुछ ज्यादा काम नहीं कर सकता हैं परंतु एक टीम बहुत बड़ा काम कर सकती हैं इसलिए अपने बिजनेस के लिए एक टीम बनाए और उस टीम में उन लोगों को जगह दें जो आपके विश्वसनीय लोग हो।
✓ सही टेक्नोलॉजी चुनें - सही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें और अपनी ऑनलाइन मार्केटिंग करें। सोशल मीडिया के द्वारा अपने बिजनेस का प्रचार प्रसार करते रहे और विश्लेषण करे कि कैसे इंटरनेट और नए टेक्नोलॉजी की सहायता से व्यवसाय को ग्रोथ दी जा सकती हैं।
✓ पूंजी का प्रबंध करें - किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए धन की आवश्यकता होती हैं चाहे वह छोटा व्यवसाय हो या बड़ा। व्यवसाय की योजना बनाने के बाद यह फैसला ले ले कि आपको कहां कहां से व्यवसाय के लिए पूंजी की व्यवस्था करनी हैं।
✓ भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करें - किसी भी बिजनेस को बड़ा बनाने के लिए भविष्य के लिए लक्ष्य को अवश्य ही निर्धारित किया जाना चाहिए। इससे बिजनेस को आगे बढ़ने में मदद मिलती हैं। इसके अंदर आपको यह निर्धारित करना है कि आपको अगले महीने में या अगले छः महीने में या अगले 2 साल में बिजनेस को कहा से कहा तक लेकर जाना हैं। आपको क्या अचीव करना है। ऐसे ही आपको कुछ लक्ष्य को निर्धारित करना हैं और उसी के अनुसार काम को शुरू कर उन लक्ष्य को प्राप्त करना हैं।
✓ सही नेतृत्व प्रदान करे - एक व्यवसाय तभी सफलता प्राप्त कर पाता है जब उसे सही तरह से लीड किया जाए। अगर आप भी अपने छोटे से व्यवसाय को बड़ा बनाना चाहते है तो आप उसे सही तरह से लीड करे।
Thank you for reading this article 🙂
Comments
Post a Comment