रोकड़ प्रवाह विवरण (CASH FLOW STATEMENT)
रोकड़ प्रवाह विवरण
(CASH FLOW STATEMENT)
किसी भी व्यवसाय के लिये रोकड़ महत्वपूर्ण होती है। इसलिए व्यावसायिक क्रियाओं का विश्लेषण करते समय यह ज्ञात करना उपयोगी होता है कि वर्ष के प्रारम्भ और अन्त में रोकड़ के शेष क्या थे तथा किन क्रियाओं में रोकड़ प्रयोग की गई तथा किन क्रियाओं से रोकड़ प्राप्त हुई। इसके विश्लेषण के लिए ही रोकड़ प्रवाह विवरण तैयार किया जाता है। तो चलिए हम जानते है कि रोकड़ प्रवाह विवरण से क्या आशय हैं? रोकड़ प्रवाह विवरण के उद्देश्य या लाभ या महत्व या प्रयोग क्या क्या हैं? रोकड़ प्रवाह विवरण की सीमाएँ क्या क्या हैं? इस ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे।
रोकड़ प्रवाह विवरण का आशय (Meaning of Cash Flow Statement)
किसी निश्चित अवधि में रोकड़ के प्रवाह को दर्शाने वाला विवरण रोकड़ प्रवाह विवरण एक कहलाता है। रोकड़ प्रवाह विवरण किसी संस्था की रोकड़ की स्थिति में हुए परिवर्तनो के कारणों को स्पष्ट करता है।
रोकड़ प्रवाह विवरण में दो मुख्य तत्व होते हैं, रोकड़ अन्तर्वाह (cash inflow) से आशय रोकड़ के आने से है जबकि रोकड़ बहिर्वाह (cash outfiow) से आशय रोकड़ के जाने से है। इसलिए ही इस विवरण को रोकड़ प्रवाह विवरण (cash flow statement) कहते हैं। रोकड़ प्रवाह विवरण को रोकड़ में परिवर्तन के कारणों का विवरण या रोकड़ आधार पर वित्तीय स्थिति में परिवर्तन का विवरण भी कहते हैं।
रोकड़ प्रवाह विवरण के उद्देश्य या लाभ या महत्व या प्रयोग (Objectives or Advantages or Importance or Application of Cash Flow Statement)
रोकड़ प्रवाह विवरण के उद्देश्य निम्नलिखित है -
1. रोकड़ की स्थिति का विश्लेषण (Analysis of Cash Ponition)
2 तुलनात्मक (Comparison)
3. नीतियाँ बनाने में सहायक (Helpful in Determination of Policies)
4. अन्य पक्षों के लिये उपयोगी (Useful to outsiders)
5. लेखांकन मानक 3 के अनुसार (According to Accounting Standard 3)
6. रोकड़ का नियोजन एवं प्रबन्ध (Planning and Management of Cash)
रोकड़ प्रवाह विवरण की सीमाएँ (Limitations of Cash Flow Statement)
रोकड़ प्रवाह विवरण की सीमाएँ निम्नलिखित हैं -
1. तरलता की व्याख्या न होना (No Explanation of Liquidity) - रोकड़ प्रवाह विवरण में केवल रोकड़ प्राप्ति और रोकड़ भुगतान को ही दर्शाया जाता है। किन्तु तरलता की स्थिति को पूर्णरूप से स्पष्ट नहीं करता है।
2. केवल रोकड़ मर्दों का दर्शाया जाना (Only Caah Items Showed) - रोकड़ प्रवाह विवरण में केवल रोकड़ मदों को ही दर्शाया जाता है। गैर रोकड़ मर्दों को नहीं दर्शाया जाता है।
3. वित्तीय स्थिति को पूर्णता में न दर्शाना (Financial Position is not Showed in Completeness) - रोकड़ प्रवाह विवरण, वित्तीय स्थिति को पूर्णता में नहीं दर्शाता है। इसलिए यह कोष प्रवाह विवरण का स्थानापन्न नहीं है।
हम यहीं आशा करते है आपको ये ब्लॉग पसंद आया होगा। अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया है तो प्लीज कॉमेंट और शेयर करना ना भूलें। अब आप किस टॉपिक के बारे में पढ़ना चाहेंगे कॉमेंट में लिखकर हमें जरूर बताएं।
Thank you for reading this article ☺️☺️
Comments
Post a Comment